न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : स्मार्टफोन खरीदने के दौरान आप बैटरी बैकअप, रैम, रिजोल्यूशन, स्क्रीन, ऑपरेटिंग सिस्टम देखते हैं। कई फीचर्स आपको दुकानदार बताता है तो कई आप कैटलॉग पढ़कर समझते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपने स्मार्टफोन में कई सीक्रेट कोड का यूज करके जरूरी जानकारियां हासिल कर सकते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि स्मार्टफोन के वो सीक्रेट कोड, जिसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
*#*#4636#*#* – इस कोड से आपको फोन की पूरी जानकारी, जैसे मोबाइल की डिटेल, वाई-फाई, एप आदि की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
*2767*3855# – इससे आपका फोन रिसेट हो जाएगा। लेकिन फोन मेमोरी डिलीट हो जाएगी। जब आपको जरूरत हो तभी इस कोड को यूज करें।
*#*#34971539#*#* – इस कोड का इस्तेमाल करके आप फोन के कैमरे से जुड़ी तमाम जानकारियां हासिल कर सकेंगे।
*#*#2664#*#* – इसको डायल करते ही आपको फोन की टच स्क्रीन से जुड़ी तमाम जानकारियां मिल जाएगी। आपको पता चल जाएगा कि फोन का टच स्क्रीन ठीक से काम कर रहा है या नहीं।
*#62# – इस कोड को डायल करने के बाद आपको पता चल जाएगा कि फोन किसी दूसरे नंबर पर री-डायरेक्ट किया गया है या नहीं।
##002# – इस कोड की मदद से एंड्रॉयड फोन के सभी फॉरवर्डिंग को डी-एक्टिव कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपका कॉल कहीं डायवर्ट हो रहा है तो आप इस कोड को डायल कर सकते हैं।
*43# – इससे आप जान सकेंगे कि कॉल वेटिंग सर्विस चालू है या नहीं। इससे आप कॉल वेटिंग चालू और बंद भी कर सकते हैं।
*#*#0842#*#* – इसकी मदद से आपके फोन के वाइब्रेशन का टेस्ट हो जाएगा।
*#21# – आपके मैसेज, कॉल या कोई और डाटा को दूसरी जगह डायवर्ट तो नहीं किया गया है, इसकी जानकारी आप इस कोड को डायल करके पता लगा सकते हैं।
