राखी सावंत के ‘अब होगा इंसाफ’ में राम रहीम को देखकर चौंक जाएंगे आप

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड हमेशा से करंट टॉपिक पर फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। वहीं बायोपिक बनाने का चलन भी काफी पुराना…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड हमेशा से करंट टॉपिक पर फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। वहीं बायोपिक बनाने का चलन भी काफी पुराना है। यही कारण रहा कि जब बलात्कार के आरोप में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा हुई, कयास लगाए जाने लगे कि राम रहीम पर भी फिल्म बनाई जाएगी। लेकिन जब राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने राम रहीम पर ‘अब इंसाफ होगा’ नाम से बायोपिक बनाने की बात कही तो कोई भी मुख्य किरदार निभाने के लिए आगे नहीं आया। 

फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों की मानें तो एक हरियाणवी एक्टर ने राम रहीम बनने की हामी भरी। पहले फिल्म के निर्देशक राकेश सावंत ने पहले रजा मुराद को अप्रोच किया था, जिसके बाद उन्होंने कुछ वक्त मांगा। इसके बाद दूसरे कलाकारों से बात की गई। इसी दौरान हरियाणा का एक कलाकार सामने आया। हालांकि टीम ने अभी उसके नाम की घोषणा नहीं की है। मगर फिल्म की यूनिट खुश है कि कलाकार राम रहीम जैसा दिखता है। उसे देखकर कोई भी एक नजर में नहीं कह सकता है कि वो डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम नहीं है।

बता दें कि ‘अब इंसाफ होगा’ फिल्म राम रहीम की जिंदगी पर बेस्ड है और कुछ दिनों पहले ही इसके एक गाने ‘बेवफा आइटम’ को फिल्माया गया है। फिल्म की शूटिंग दिल्ली समेत दूसरे लोकेशंस पर करने की बात कही जा रही है। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। राखी सावंत की मानें तो फिल्म यूनिट खुशनसीब है कि उन्हें गुरमीत राम रहीम का हमशक्ल मिल गया। हालांकि फिल्म के कुछ महीनों में पूरी होने की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि यह फिल्म हिट होगी या बस हमेशा विवादों को लेकर ही याद की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *