न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : खन्ना के सिविल हॉस्पिटल से चोरी हुए 17 दिन के बच्चे को खन्ना पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया है। एसएसपी खन्ना नवजोत सिंह ने बताया कि बच्चा चुराने वाली महिला को काबू कर लिया गया है। महिला ने बच्चा चुरा कर आगे एक दंपत्ति 50 हजार रूपये में बेच दिया था। दंपत्ति को शादी के 19 साल बाद भी कोई औलाद नहीं हुई थी। पुलिस ने महिला समेत बाकि लोगों भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नवजात को असली मां-बाप को सौंप दिया है।
अस्पताल से चोरी हुआ बच्चा पुलिस ने किया बरामद
बच्चा चोरी करने वाली महिला से किया बरामद
https://www.youtube.com/watch?v=EHJ5b7amAp0
