न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पाकिस्तानी अदाकारा के साथ अपनी तस्वीरो के लिए चर्चा में आये रणबीर कपूर ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। रणबीर और माहिरा खान तस्वीरो में एक साथ सिगरेट पीते दिखाई दे रहे है। यहाँ तक ही नहीं माहिरा की पीठ पर निशानों को लव बाइटस का नाम भी दिया जा रहा है।
रणबीर ने माहिरा के साथ अपने रिश्ते पर बेबाक बोला। उन्होंने कहा की मैं माहिरा को पिछले कुछ महीनो से जानता हूँ और मै उनकी इज़्ज़त करता हूँ। वो एक अच्छी इंसान है, पर ऐसे किसी को जज किया जाना सही नहीं है।

