मोहाली में डबल मर्डर से सनसनी, मां समेत पत्रकार की बेरहमी से हत्या

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : मोहाली में एक पत्रकार और उसकी मां की हत्या से सनसनी फैल गई। पहली नजर में पुलिस इसे लूटपाट से इरादे…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : मोहाली में एक पत्रकार और उसकी मां की हत्या से सनसनी फैल गई। पहली नजर में पुलिस इसे लूटपाट से इरादे से अंजाम दी गई घटना बता रही है तो दूसरी तरफ आसपास के लोग सहमे हुए हैं। बताया जाता है कि मोहाली के 3B 2 क्षेत्र में पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां गुरचरण कौर की हत्या की गई। हत्यारों ने केजे सिंह पर तेजधार हथियार से हमला किया, जबकि उनकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने कहा कि लूटपाट के इरादे से हत्या किया गया है। केजे सिंह अविवाहित थे और मां के साथ रहते थे। पुलिस ने दोनों शव को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है, दूसरी तरफ घटना से आसपास दहशत का माहौल देखा जा रहा है। मोहाली जैसे शहर की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *