चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ और कविता खन्ना की मुलाकात के राजनीतिक मायने!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : गुरदासपुर लोकसभा सीट के होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ ने शनिवार को कविता खन्ना से मुलाकात की। हालांकि, इस…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : गुरदासपुर लोकसभा सीट के होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ ने शनिवार को कविता खन्ना से मुलाकात की। हालांकि, इस मीटिंग के दौरान दोनों के बीच क्या-क्या बात हुई, इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन चुनाव के ठीक पहले इस मीटिंग पर राजनीतिक कयास लगना शुरू हो गया है। सभी इस मीटिंग के राजनीतिक मायने निकाल रहे हैं। दरअसल, कविता खन्ना स्व. विनोद खन्ना की पत्नी हैं।

गुरदासपुर से विनोद खन्ना भाजपा के सांसद थे और उनके निधन के बाद यहां पर उपचुनाव हो रहा है। कविता खन्ना को पहले टिकट का दावेदार माना जा रहा था। लेकिन भाजपा आलाकमान ने कविता खन्ना की जगह स्वर्ण सिंह सलारिया को टिकट दिया है। वहीं शनिवार को सुनील जाखड़ की कविता खन्ना से मुलाकात कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। अब इस बैठक का क्या नतीजा होगा यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *