रेप के आरोपी फलाहारी बाबा को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी गुरमीत राम रहीम के बाद अब राजस्थान के अलवर के फलाहारी बाबा की बारी है। खुद को बेकसूर बता रहे…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कारी गुरमीत राम रहीम के बाद अब राजस्थान के अलवर के फलाहारी बाबा की बारी है। खुद को बेकसूर बता रहे फलाहारी बाबा अब पुलिस की गिरफ्त में है। राजस्थान पुलिस ने छत्तीसगढ़ की युवती के दुष्कर्म के आरोप में फलाहारी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी बाबा को निजी अस्पताल से सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाले एक युवती ने फलाहारी बाबा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। रेप के आरोप लगने के बाद फलाहारी बाबा खुद को अस्वस्थ बताया और निजी अस्पताल में दाखिल हो गया। इसी बीच अस्पताल में बाबा को स्वस्थ बता दिया। जिसके बाद पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल टेस्ट कराया। पुलिस बाबा से पूछताछ की तैयारी पूरी कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *