न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एक ऐसा घर जहां रहते हुए आप खुद को जंगलों के बीच पा सकते हैं। क्या कहा आपने, यह महज एक कोरी बात है। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। ऑकलैंड के एक दंपत्ति ने यह कारनामा कर दिखाया है। वैनसिया और रोड अपचर्च सालों से ऐसा कर रहे हैं और दोनों का ‘ऑउटसाइड इन’ नामक एग्जीबिशन अगले महीने लगने वाला है।
17 साल की उम्र में पेंटिंग शुरू करने वाले रोड जिंदगी के अधिकांश समय झाड़ियों और जंगलों में गुजारा है। न्यूजीलैंड की खूबसूरती देखकर उन्हें घरों में पहाड़ों, नदियां, पेड़ों आदि की तस्वीर बनाने का ख्याल आया। उनकी पत्नी वैनसिया खुद इंटीरियर डिजाइनर रह चुकी हैं और उन्होंने रोड को प्राकृतिक खूबसूरती पर आधारित चित्रों को बनाने के लिए प्रेरित किया।
दंपत्ति ने करीब एक साल तक काम किया, जिसके बाद एग्जीबिशन के लिए 20 तस्वीरें बनाने में सफलता मिली। इसके अलावा भी दोनों तस्वीर बनाने में व्यस्त रहते हैं। सबसे खास बात यह है कि इनकी तस्वीरों को देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि आप तस्वीर देख रहे हैं।
