न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एकबार फिर बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर खबरों में हैं। क्योंकि ट्वीटर के कारण ना सिर्फ ऋषि कपूर को यूजर्स का निशाना बनना पड़ा, बल्कि उनकी काफी किरकिरी भी हुई। लेकिन वो तो ठहरे ऋषि कपूर, नहले पर दहला मारने से कब पीछे हटते हैं। दरअसल, एक महिला यूजर्स ने ऋषि कपूर को ट्वीटर पर ट्रोल कर दिया। जिसके बाद ऋषि कपूर ने डायरेक्ट मैसेज सेंड करके महिला को आपत्तिजनक शब्द कहे।
इसका पता चलने पर यूजर्स ने एक्टर को निशाना बना दिया। लेकिन ऋषि कपूर कहां पीछे हटने वाले थे। देर रात उन्होंने एक ट्वीट करके लिखा “Rubbish. I am seeing now tweets now abusing me I am no saint I will react in your own language. So shut your complaints. Tit for tat.” हुआ यह कि DardEdiscourse नाम के एक यूजर्स ने ऋषि कपूर के डायरेक्ट मैसेज का स्क्रीनशॉट ट्वीटर पर शेयर कर दिया, जिसके बाद हंगामा मच गया।

