न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एक समय हरियाणा के सिरसा डेरे में सत्संग लगते थे, शानदार कपड़ों और रंगबिरंगी रोशनी के बीच भक्तों के बाबा मतलब गुरमीत राम रहीम चमचमाती गाड़ियों में आता था। दरअसल, डेरे में ऐसे आयोजन हमेशा होते थे, गुरमीत का जन्मदिन हो या कुछ और। हमेशा चकाचौंध के बीच होने वाले आयोजनों में भक्तों की भारी भीड़ होती थी और खूब धूमधड़ाका किया जाता था। लेकिन इस चकाचौंध के बीच लड़कियों की मंडी लगती थी और जिस जमीन पर आयोजन होता था, उसके नीचे लाश ठिकाने लगाए जाते थे।
यह खौफनाक सच पुलिस को पता लगा है, जिससे साफ जाहिर है कि सिरसा डेरे में क्या-क्या होता था। पुलिस को जानकारी मिली है कि सिरसा डेरे में 600 से ज्यादा कंकाल दबाए हुए हैं। इसका खुलासा गुरमीत राम रहीम के करीबी ने स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) के सामने किया है। दूसरी तरफ डेरा के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. पीआर नैन, डेरा की चेयरपर्सन विपास्ना ने भी SIT को कुछ ऐसी ही जानकारी दी है। इसके साथ ही SIT ने दोनों को कुछ ऐसे दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं, जिससे साफ जाहिर है डेरे में क्रबिस्तान था।
वहीं कई मामलों में खुलासा हुआ है कि सिरसा डेरे में कहीं ना कहीं मानव तस्करी भी होती थी। कई पीड़ित सामने आएं लेकिन उनकी आवाज पुलिस तक नहीं पहुंच सकी। शायद डेरे के कारण उसे दबा दिया गया हो। राम रहीम की अनुयायी ने बताया कि उनकी बेटी 12 साल पहले सिरसा डेरा गई थी, लेकिन आज तक उसका पता नहीं चल सका है। वहीं लोगों को विज्ञापन के माध्यम से अपने बच्चों को डेरा में दान करने की बात कही जाती थी। कुल मिलाकर साफ है कि जिस तरह के खुलासे हो रहे हैं वो आने वाले समय में बाबा राम रहीम की मुश्किल ही बढ़ाएगा।
