पंजाब के रहने वालों सावधान, आपके पैरों के नीचे हो सकता जिंदा बम!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आप पंजाब में रहते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। सावधान रहने की जरूरत इसलिए कि हो सकता…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आप पंजाब में रहते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। सावधान रहने की जरूरत इसलिए कि हो सकता है आपके पैरों के नीचे जिंदा बम हो। जी हां, ऐसा वाकया बुधवार को पठानकोट में सामने आया, जहां खुदाई के दौरान एक जिंदा बम मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, पठानकोट की रेलवे कॉलोनी में सीवरेज की खुदाई हो रही थी, इसी दौरान जंग लगा एक जिंदा बम मिला। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई।

जिसके बाद बम की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसे कब्जे में ले लिया। सुरक्षा एजेंसियों को जांच के लिए बुलाया गया है। ठेकेदार पंकज ने बताया कि वह सीवरेज का काम करवा रहा था। इसी दौरान खुदाई में जुटे मजदूरों को जिंदा बम मिला। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी है। हालांकि अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। पुलिस का इतना ही कहना है कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *