ऑस्ट्रेलिया में पगड़ी को लेकर सिख परिवार ने जीती कानूनी लड़ाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ऑस्ट्रेलिया में रह रहे एक सिख परिवार ने वहां के एक इसाई स्कूल के खिलाफ कानूनी लड़ाई में जीत हासिल की है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ऑस्ट्रेलिया में रह रहे एक सिख परिवार ने वहां के एक इसाई स्कूल के खिलाफ कानूनी लड़ाई में जीत हासिल की है। इस स्कूल ने पांच साल के सिख बच्चे का एडमिशन इसलिये देने से मना कर दिया था क्योंकि उसने पगड़ी पहन रखी थी। सिधक सिंह अरोड़ा मेलबर्न स्थित मेल्टन क्रिश्चियन कॉलेज में प्रिपरेटरी स्कूल में एडमिशन लेना चाह रहा था। लेकिन स्कूल ने यह कहकर मना कर दिया कि उसकी पगड़ी स्कूल के यूनिफॉर्म के नियमों के खिलाफ है। क्योंकि नियमों के अनुसार किसी भी तरह का धार्मिक चिह्न पहनना नियम के खिलाफ था।खबर के मुताबिक बच्चे के अभिभावक सागरदीप सिंह और उनकी पत्नी अनुरीत ने कहा कि एडमिशन न देकर स्कूल ने समानता के अवसर कानून का उल्लंघन किया है।विक्टोरियन सिविल और प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने बच्चे के पक्ष में फैसला सुनाया और कहा कि स्कूल ने सिधक के प्रति दोषपूर्ण रवैया अपनाया है।

> पगड़ी को लेकर सिख परिवार ने जीती कानूनी लड़ाई

> ऑस्ट्रेलिया में सिख परिवार ने जीता स्कूल के खिलाफ केस

> पगड़ी के कारण नहीं दिया था एडमिशन

Watch Video
https://youtu.be/3w25ZTTpt5c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *