जेल में बदली बलात्कारी राम रहीम की किस्मत, ऐशो-आराम के बीच काट रहा सजा!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में रोहतक की सुनारिया जेल में कैद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम को वीआईपी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में रोहतक की सुनारिया जेल में कैद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम को वीआईपी सुविधाएं मिल रही है। ऐशो-आराम की जिंदगी गुजार चुके बलात्कारी राम रहीम को जेल के अंदर भी सबकुछ दिया जा रहा है। यह गंभीर आरोप पानीपत के समालखा में रहने वाले पीपी कपूर ने लगाया है। दरअसल पीपी कपूर ने आरटीआई के तहत राम रहीम से जुड़ी कुछ जानकारियां मांगी थी, लेकिन जेल प्रशासन ने राम रहीम से ही पूछ लिया कि इन सूचनाओं की जानकारी दी जाए या नहीं। और उन्हें जानकारी नहीं मिली।

लिविंग इंडिया न्यूज वेबसाइट से बातचीत के क्रम में पीपी कपूर ने बताया कि यह पहला मामला है, जिसमें जेल प्रशासन कैदी से पूछकर जानकारी देने की बात कह रहा है। दूसरी तरफ जेल अधीक्षक का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर ऐसी सूचनाएं किसी को देना सही नहीं है। कपूर ने बताया कि उन्होंने सूचना मांगी थी कि राम रहीम के खाने पर कितना खर्च हो रहा है, जेल में उसे क्या काम दिया गया है, उसे खाने में क्या दिया जा रहा है, उसके सेल में कितने फर्नीचर हैं। इन सूचनाओं को देने पर कोई बैन नहीं है, बावजूद राम रहीम से पूछकर सूचना देने की बात कही जा रही है।

पीपी कपूर ने यहां तक कह दिया कि उन्हें पता चला है कि जेल में राम रहीम को काफी अच्छी सुविधाएं मिल रही है। जबकि खट्टर सरकार और डीजीपी अलग-अलग दावे कर रहे हैं, लेकिन सारे दावे झूठे हैं। राज्य सरकार की शह पर बलात्कार के आरोपी को संरक्षण दिया जा रहा है। अगर राम रहीम कैदी है तो उसके बारे में जानने का हक जनता को होना चाहिए। लेकिन यहां हो रहा है सबकुछ उलटा। एक कैदी को राजनीतिक दबाव के कारण बेहतर सुविधा मिल रही है और सभी खामोश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *