23 साल बाद गरमाया कातिया का मामला, विधायक कोटली का SAD पर पलटवार

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : फ्रांसीसी महिला कातिया से छेड़छाड़ का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। इस मामले में आरोपी रहे खन्ना के विधायक गुरकीरत…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : फ्रांसीसी महिला कातिया से छेड़छाड़ का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। इस मामले में आरोपी रहे खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। परिवार को बदनाम करने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़े जा रहे हैं। दरअसल चंडीगड़ में पिछले दिनों हुई हाई प्रोफाइल छेड़छाड़ मामले में पीड़िता वर्णिका कुंडू का संघर्ष सामने आने के बाद कातिया ने एक खत लिखा। खत में उसने जिक्र किया था कि 23 साल बाद भी चंडीगड़ में महिला सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं हुआ है।

इस खत के सामने आने के बाद विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, गुरजीत कौर बाठ, परमिंदर सिंह बराड़ ने दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम से मुलाकात की। इस दौरान कमीशन से कार्रवाई की मांग की गई। आपको बता दें कि काटिया छेड़छाड़ मामले में गुरकीरत कोटली समेत अन्य आरोपी थे, जिन्हें कोर्ट से रिहा कर दिया गया था। दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री बेनंत सिंह के पोते और खन्ना विधायक गुरकीरत कोटली ने सोमवार को खुद पर लगाए जा रहे आरोप को साजिश करार दे दिया।

विधायक ने कहा कि उन्हें 1999 में कोर्ट ने बरी कर दिया था। आरोप लगाया कि अकाली दल पर दस साल नशा बेचने का आरोप है, जिसमें विक्रमजीत सिंह मुख्य आरोपी हैं। उन्होंने इसकी जांच के लिए सीएम को पत्र लिखा था, जिसके चलते उनके खिलाफ साजिश की गई है। अकाली दल गड़े मुर्दे उखाड़कर उनके परिवार को बदनाम कर रही है। अब देखना यह होगा कि क्या 23 साल बाद ही सही काटिया को इंसाफ मिलता है या यह महज एक राजनीति मुद्दा बनकर रह जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *