Digital India को ध्यान में रखकर Google ने लांच किया ‘Tez’ पेमेंट एप

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने की दौड़ में अब गूगल भी शामिल हो गई है। गूगल ने डिजिटल पेमेंट…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने की दौड़ में अब गूगल भी शामिल हो गई है। गूगल ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए Tez एप लांच किया है। इस एप के माध्यम से यूजर ऑडियो QR के इस्तेमाल से रूपये ट्रांसफर कर सकेंगे। दरअसल, गूगल के इस एप में ऑडियो के माध्यम से रूपये भेजने और लेने वाले का पहचान किया जाएगा।

आपको बता दें कि भारत में फिलवक्त करीब 30 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स हैं। जिसको देखते हुए डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं गूगल भी इसका लाभ उठाने की फिराक में है। गूगल का Tez एप देश के 55 बैंक के साथ काम करेगा। पिछले साल नोटबंदी के बाद भारत में डिजिटल पेमेंट में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है। उम्मीद है कि गूगल का Tez लोगों को डिजिटल मोड में पेमेंट में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *