#TweeterTroll : मनीष तिवारी के अभद्र ट्वीट पर हंगामा, यूजर्स ने किया ट्रोल

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कांग्रेस पार्टी के नेताओं का पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल जारी है। दिग्विजय सिंह के बाद पीएम मोदी के…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : कांग्रेस पार्टी के नेताओं का पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल जारी है। दिग्विजय सिंह के बाद पीएम मोदी के खिलाफ मनीष तिवारी ने अपमानजनक ट्वीट किया है। दरअसल, मनीष तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में पीएम मोदी किसी दूसरे देश के राष्ट्रगान के दौरान चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बस, इसी वीडियो पर बवाल मच गया। एक यूजर्स ने मनीष तिवारी को जबाव दिया कि ‘आप मोदी को देशभक्ति ना सिखाइए, चाचा… उन्हें महात्मा गांधी भी नहीं सिखा सकते। मोदी के डीएनए में… बस आप कितने नीचे गिर सकते हो देख लिया।’

इसी ट्वीट पर मनीष तिवारी भड़क गए और देश के पीएम के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर दिया। मनीष तिवारी ने लिखा कि ”इसके कहते हैं **** को भक्त बनाना और भक्तों को परमानेंट **** बनाना। उन्हें महात्मा भी देशभक्ति नहीं सिखा सकते हैं।”

मनीष तिवारी के इस ट्वीट पर जबरदस्त हंगामा हुआ। बड़ी संख्या में यूजर्स मनीष तिवारी के ट्वीट को रिट्वीट करने लगे। किसी ने भला कहा तो किसी ने बुरा और मनीष तिवारी ट्रोल होते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *