J&K : अरनिया में पाकिस्तानी की गोलीबारी से लोगों में दहशत

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से पिछले चार दिनों से जारी गोलीबारी से लोगों में दहशत का माहौल…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से पिछले चार दिनों से जारी गोलीबारी से लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। अरनिया समेत इसके आसपास के इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है। हालात यह हो गए हैं कि कई लोग अपने घरों को छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं। पहले अरनिया के बाजारों में बेहद रौनक रहती है, वहीं, अब इक्का-दुक्का लोग ही देखने को मिल रहे हैं।

गोलीबारी के मद्देनजर प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज को बंद करवा दिए हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई बेहद प्रभावित हो रही है। दूसरी तरफ लोगों के रातों की नींद भी उड़ चुकी है और वो जागकर रातें बिताने को मजबूर हैं। इन लोगों में सरकार के प्रति भारी नाराजगी भी है। लोगों की मानें तो पिछले कुछ समय से सीमा से दूर बसाने के वादे तो किए गए पर पूरे ना हो सके।

इन इलाकों में कुछ जगहों पर बंकर तो बने हुए हैं, लेकिन लोगों की जनसंख्या के हिसाब से यह अब कम पड़ रहे हैं। आए दिन हो रही गोलीबारी से सीमा के निकट बने घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। कई घरों की दीवारों और छतों पर गोलीबारी के निशान देखने को मिलते हैं। हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *