56 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं पॉप सनसनी मैडोना!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पॉप गायिका मैडोना का कहना है कि वो अभी और बच्चों को गोद ले सकता हैं। उनके अनुसार मां बनना उनके…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पॉप गायिका मैडोना का कहना है कि वो अभी और बच्चों को गोद ले सकता हैं। उनके अनुसार मां बनना उनके लिए एक सुखद अहसास से कम नहीं और वो चाहती हैं कि इसे कभी कम नहीं होने दिया जाए। 56 साल की मैडोना पहले से ही 6 बच्चों की मां हैं। और उन्होंने फिर बच्चे को गोद लेने की बात कहकर लोगों को चौंका दिया है। हालांकि उनके फैन यह कह रहे हैं कि वो एक अच्छी मां बनेगी।

दरअसल, मीडिया से बातचात के दौरान मैडोना ने अपनी इच्छा बताई है। उन्होंने बताया कि जब वो पांच साल की थी तो उनकी मां इस दुनिया से विदा हो गई। इसके बाद उन्होंने अपनी मंजिल खुद बनाई। उन्हें मां का प्यार नहीं मिला। वो चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों की मां बनकर मां बनने के अहसास को फिर से जी सकें। आपको बता दें कि पॉप सनसनी के नाम से प्रसिद्ध मैडोना के दुनियाभर में लाखों चाहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *