न्यूज डेस्क/ लिविंग इंडिया : साइबर सिटी एक बार फिर गैंगवार में चली गोलियों से गूंज उठी। दरअसल, गुरूग्राम के नाहरपुर इलाके में दिनदहाड़े 3 अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की गोलियों से छलनी कर दिया। महिला को गंभीर हालत में गुरूग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
गुरूग्राम पुलिस की मानें तो कंट्रोल रूम से किसी महिला को गोली मार जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू किया तो मृतका की शिनाख्त 30 वर्षीय सविता डागर के तौर पर हुई। सविता घर से अपने बच्चो को स्कूल से लाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पहले से ताक में बैठे बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक के बाद एक कई गोलियां सविता डागर को मारी और फरार हो गए।

सविता को गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सविता डागर गैंगस्टर कौशल के खास गुर्गे अमित डागर की भाभी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी की माने तो 2 बदमाशो की पहचान कर ली गई है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

