शिंजो आबे और नरेंद्र मोदी ने साबरमती आश्रम में किया महात्मा गांधी को नमन

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : Ahmedabad: शिंजो आबे और मोदी ने साबरमती आश्रम में किया महात्मा गांधी को नमन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंज़ो अबे को पहले…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया :

Ahmedabad: शिंजो आबे और मोदी ने साबरमती आश्रम में किया महात्मा गांधी को नमन!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंज़ो अबे को पहले अहमदाबाद हवाई अड्डे पर रिसीव किया. जापान के प्रधान मंत्री ने अहमदाबाद में जापानी तकनीक से निर्मित धृत गति बुलेट ट्रैन का भी उद्घाटन करेंगे.

इस से पहले दोनों नेताओं ने एक रोडशो में भी हिस्सा लिया. जापानी प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी अकी अबे भी इस दौरे में आईं हैं.रोड शो के दौरान जापानी प्रधानमंत्री ‘मोदी कुर्ते’ में नज़र आये. उनकी पत्नी ने भी सलवार कमीज में उनका साथ दिया.

शिंज़ो अबे ने साबरमती पहुँचकर हृदयकुँज का दौरा भी किया जिसके बाद उन्होंने अतिथि पुस्तक में भी अपने हस्ताक्षर किये.

modi and japan pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *