ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़:
पंजाब की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना और अरुणा चौधरी की नियुक्ति को लेकर दायर याचिका पर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई । कोर्ट ने याचिकाकर्ता को रूल्स की कॉपी सबमिट करवाने के निर्देश दिये । मामले में अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी ।दरअसल याचिकाकर्ता का कहना है कि दोनों कैबिनेट मंत्रियों के पत्नी पंजाब सरकार के विभिन्न महकमों में उच्च पदों पर आसीन हैं जिसके चलते हितों में टकराव हो सकता है।
