ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: चम्बा: होली मार्ग पर सोमवार को सियूंर पुल के पास एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति पिकअप में सवार होकर सेब लादने के लिए होली की ओर जा रहे थे। लेकिन जब वह सियूंर पुल के पास पहुंचे तो चालक ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाडी सड़क से नीचे लुढ़क कर रावी नदी में समा गई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस ओ सूचित किया। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों शवों को रावी से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक काँगड़ा के रहने बाले थे !
रावी नदी में समाई पिकअप
पुलिस ने किया मामला दर्ज
शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए होली ले जाया गया जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जायेंगे। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चम्बा डॉ वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर जांच आरंभ कर दी है।
तस्वीरों में देखें हादसे का मंजर


