ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: भिवानी सीआईए पुलिस ने गांव चांग-सैय रोङ के बीच में नाका लगाकर नशे का काला धंधा करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।। आरोपियों से पुलिस ने 3 किलो 960 ग्राम चरस बरामद की है जिसकी कीमत करीब 2 लाख रूपये बताई जा रही है। खास बात ये है कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से चार नेपाली हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये लोग मजदूरी के बहाने नशे का अवैध कारोबार कर रहे थे। एसआई करतार सिंह ने बताया कि पांचवा आरोपी हिसार के पुट्ठी गांव का है और इसी इलाके में ये गोरखधंधा चल रहा था ।
> पांच नशा तस्कर गिरफ्तार
> 3 किलो 960 ग्राम चरस बरामद
> चरस की कीमत करीब दो लाख रुपये
> आरोपियों में चार नेपाली
