रूपये के लिए बेटे ने बाप की हत्या की

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एक पुत्र ने पिता की बस इसलिए हत्या कर दी क्योंकि रूपये के लिए दोनों के बीच विवाद हुआ था। ऐसा…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एक पुत्र ने पिता की बस इसलिए हत्या कर दी क्योंकि रूपये के लिए दोनों के बीच विवाद हुआ था। ऐसा मामला पंजाब के संगरूर जिला के धुरी में सामने आया है। जहां पुत्र ने पिता की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी ने सो रहे पिता की पहले हत्या की फिर शव को घर के पीछे खेत में फेंककर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं गांव के लोग इस घटना के बाद सहमे हुए हैं। किसी को भी भरोसा नहीं हो रहा है कि कोई पुत्र रूपये के लिए पिता की हत्या कर सकता है।

बताया जाता है कि अमरीक सिंह की पुत्र राजविंदर सिंह राजू से रूपये को लेकर विवाद चल रहा था। राजविंदर बेरोजगार था और मवेशियों को बेचकर रूपये देने की मांग करता था। लेकिन अमरीक सिंह मवेशियों को बेचने के लिए तैयार नहीं था। इसको लेकर गुरूवार की रात पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ। अमरीक और उनके पिता ने राजविंदर को समझा दिया। वहीं देर रात राजविंदर ने सो रहे पिता पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। राजविंदर ने पिता की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *