हनीप्रीत की जान को किससे खतरा?

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में 20 साल के लिए जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके डेरा सिरसा सौदा के प्रमुख राम…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में 20 साल के लिए जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके डेरा सिरसा सौदा के प्रमुख राम रहीम के कई राज पर से परदा उठने लगा है। अब सिरसा स्थित बलात्कारी बाबा के डेरे की तलाश ली जा रही है। दूसरी तरफ बलात्कारी बाबा की कथित बेटी हनीप्रीत की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया है, पुलिस की कोशिश है कि हनीप्रीत को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि उससे तमाम सवालों का जबाव मिल सके। लेकिन जब तक हनीप्रीत गिरफ्तार नहीं हो जाती है, पुलिस किसी तरह का बयान देने के मूड में नहीं है।

भले ही पुलिस हनीप्रीत से जुड़ा कोई भी बयान नहीं दे रही है। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि बलात्कारी बाबा के जेल जाने के बाद हनीप्रीत की जान पर खतरा मंडरा रहा है। हनीप्रीत वही लड़की है जो बलात्कारी राम रहीम के साथ साए की तरह रहती थी। बताया जाता है कि बाबा से जुड़े सारे राज हनीप्रीत के सीने में दफन है। उसे डेरे के बारे में भी सारी जानकारी है। इसलिए पुलिस हनीप्रीत के खिलाफ चलाई जा रही किसी तरह की कार्रवाई के बारे में बयान नहीं दे रही है। यह भी कहा जा रहा है कि हनीप्रीत नेपाल या दूसरे देश में भाग गई है, लेकिन पुलिस इस थ्योरी की पुष्टि नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *