सावधान : पंजाब में ‘चोटी’ संभाल के !

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : देशभर में पिछले कई दिनों से चोटी कटने की वारदातें सामने आ रहीं है। जिससे दहशत का माहौल बना हुआ है पर…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : देशभर में पिछले कई दिनों से चोटी कटने की वारदातें सामने आ रहीं है। जिससे दहशत का माहौल बना हुआ है पर आज तक किसी को यह नहीं पता चला की आखिर यह सब कैसे और कौन कर रहा है। वहीं अभी तक किसी को पकड़ा भी नहीं जा सका है। चोटी कटने की घटना एक ऐसा रहस्य है जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पर इतना तय है कि लोग दहशत में जीते हैं। हालात यह हो गए हैं कि पंजाब में भी चोटी काटने वाले ने दस्तक दे ही है।

जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं, इस बार पठानकोट में एक महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। लिविंग इंडिया को मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट के लाडो चक गांव में आशा देवी की चोटी कटने की खबर है। महिला चोटी कटने के बाद बेहोश हो गई, जिसे इलाज के लिए पठानकोट सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इलाज के बाद जब महिला होश में आई तो उसने घरवालों और पुलिस को वारदात के बार में विस्तार से बताया।

महिला ने बताया कि दो लंबे-लंबे हाथ आए और वो कुछ समझती तब तक उसकी चोटी कट चुकी थी। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला, वो बेहोश हो गई। दूसरी और इस हादसे से पूरे गांव में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। वहीं गांवभर में पूजापाठ का दौर शुरू हो चुका है। कोई हाथों में धागा बांध रहा है तो कोई कुछ और कर रहा है। जितने जुबान उतनी बातें कि आखिर कोई ऐसा क्यों कर रहा है। आखिर इस तरह की वारदात का मकसद क्या है।

वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और लोगों से पूछताछ शुरू किया। पुलिस ने पीड़िता और दूसरों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक इस तरह के मामले में खुलासा नहीं हो सका है। और जिन मामलों की पुलिस ने सफलतापूर्वक जांच की है, उसमें जान-पहचान के लोगों ही आरोपी निकले। बहरहाल पुलिस जांच जारी है और भी अपने हिसाब से तय करिए कि आखिर चोटी के पीछे क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *