ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़:
- डेरा के तलाशी अभियान को लेकर प्रशासन हुआ मुस्तैद।
- हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन की तैयारी शुरू।
- डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में कभी भी चलाया जा सकता तलाशी अभियान।
- डॉग स्कवॉयड और मधुबन से सिरसा पहुंचा विशेष दस्ता।
- डॉग स्क्वाड भी रहेगा तलाशी अभियान में शामिल।
- बम निरोधक दस्ता भी पुलिस लाइन पहुंचा।
- हाईकोर्ट ने पूर्व न्यायिक अधिकारी को किया है सर्च अभियान के लिए कमिश्नर नियुक्त।
- रिटायर्ड जज अनिल कुमार, न्यायिक अधिकारी की मौजूदगी में खंगाला जाएगा डेरा।
- आज सिरसा पहुंच सकते हैं न्यायिक अधिकारी।
- डेरे की तलाशी में लगाए जाएंगे पांच हजार जवान।
- तलाशी के दौरान ताला तोड़ने के लिए बुलाए गए हैं लोहार।
- सिरसा में 41 पैरामिलिट्री कंपनियां तैनात, 40 SWAT कमांडो भी पहुंचे सिरसा।
- हिसार रेंज के आईजी अमिताभ ढिल्लों को सौंपी गई कमान।
