‘बलात्कारी’ बाबा पर जान से मारने का लगाया आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के नाम की पिछले लगभग दो दशक में लोगो में खूब दहशत थी ,इसका अंदाजा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के नाम की पिछले लगभग दो दशक में लोगो में खूब दहशत थी ,इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राम रहीम को योन शोषण मामले में सजा होने के बाद अब कुछ सताये हुए लोग राम रहीम के जुल्मो की कहानी बयान रहे है और मीडिया के सामने आकर अपनी दास्तान सुना रहे है

राम रहीम को सजा सुनाये जाने के बाद लोग खुद को महफूज समझ रहे है और बारी-बारी से राम रहीम के अत्याचारों का खुलासा कर रहे है , एक ताज़ा मामला सामने आया है पंजाबी गायक राज बलराज का जिसे बाबा राम रहीम के ड्राइवर और अन्य लोगो ने जान से मारने की धमकी दी थी। पंजाबी गायक राज बलराज और जगीर बोपाराय राइटर एंड डाइरेक्टर ने पंचकूला में आकर मीडिया को अपनी कहानी सुनाई।

राज बलराज ने बतायाकि इस मामले में उन्हें शिकायत इस लिए दर्ज नहीं करवाई क्योंकि उन्हें जान से मरने की धमकी भी आ रही थी और जिसके चलते वह 2011 में अपना शिकायत दर्ज नहीं करवा पाए।

दरअसल बलराज ने “बाबे बनजो ” नाम की एक म्यूजिक एल्बम निकाली थी और उस एल्बम का एक गाना “बाबे बनजो ” मार्किट में आया तो डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के ड्राइवर सज्जन सिंह सहित कई लोगो के धमकी भरे फ़ोन काल आने शुरू हो गए और गाना बंद न करने पर एक्शन लेने की बात भी कही गयी । पंजाबी गायक राज बलराज ने बतायाकि डेरा सच्चा सोदा से करीब 15 दिनों तक धमकी भरे फ़ोन काल आते रहे जिसके चलते अपना गाना बंद करना पड़ा !

WATCH VIDEO
https://youtu.be/5xlFeApQYq8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *