ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़:
अब खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कपूरथला पुलिस को फटकार लगाते हुए पूछा है कि एफ.अाई.अार.दर्ज क्यों नहीं की गई। कोर्ट ने इस मामले में एस.पी. कपूरथला को कारण बताअो नोटिस जारी किया है।
पूर्व विहिप नेता सुरिदर मित्तल ने ये मामला कोर्ट के सामने पेश किया और गुहार लगायी | सुरिदर मित्तल ने एक चैनल के साथ अपनी और राधे माँ की ऑडियो रिकॉर्डिंग साथ शेयर भी की |
बातचीत के महत्वपूर्ण अंश इस प्रकार हैं :-
राधे मां :तुम्हारी क्या डिमांड है?
सुरिदर : कौन बोल रहा है।
राधे मां : मैं राधे मां, देवी मां, बॉम्बे से। ये मेरा पंजाब का नंबर है।
सुरिदर : तू राधे मां नहीं हो सकती।
राधे मां : कोई तुम्हारी डिमांड है तो तुम…तुझे चाहिए कुछ तो मैं तेरी हेल्प कर सकती हूं।
हम नाइट बर्ड हैं|
सुरिदर : आप तीन बजे रात को क्यों फोन करते हो मुझे?
राधे मां : रात को जागते हैं हम, नाईट बर्ड हैं।
सुरिदर : नाइटबर्ड है तो मुझे क्यों जगाते हो?
राधे मां : तुम्हारी कॉलर ट्यून सुनने के लिए।
तुम भी पागल, हम भी पागल
राधे मां : हम पागल नहीं हैं भइया, हमारा दिमाग खराब है, क्योंकि देखो तुम्हारे साथ रहने के लिए पागल, क्योंकि पागल को पागल ही मिलते हैं। तुम भी पागल, हम भी पागल, पागलों की टोली, पागल की साथी।
सुरिदर : हूं, सही बात है।
क्योंकि तुम मुझे लव करते हो
राधे मां : क्योंकि कृृष्ण भगवान ने मुझे ये कहा, चाहे तुम मुझे पत्थर मारे, चाहे तुम मुझे जूतियां मारे, लेकिन प्यार तो तुम मेरे से ही करते हो, क्योंकि मैं तुम्हारे दिल-दिमाग से निकलती नहीं, तुम मुझे लव करते हो।
सुरिंदर- हूं, सही बात है।
राधे मां- क्योंकि जो भक्त हैं वो तो मुझे भूल जाते हैं, लेकिन तुम तो दिन में 10-20 बार मेरा फोटो देखते हो।
सुरिंदर- अच्छा।
राधे मां- क्योंकि तुम मुझे लव करते हो।
सुरिंदर- अच्छा।
राधे मां- हां।
सुरिंदर- 10-20 बार तुम्हारी फोटो देखता हूं, कौन सी?
राधे मां- फोटोज, मेरी यू-ट्यूब की।
सुरिंदर- यू-ट्यूब की, मैंने तो देखी नहीं यू-ट्यूब में फोटो कभी।
राधे मां- नहीं तुम दिन में 10-12 बार मेरी फोटो देखते हो क्योंकि तुम मुझे लव करते हो।
सुरिंदर- अच्छा, कितनी ज्ञानी हो वैरी गुड।
राधे मां- येस, येस अफकॉर्स।
सुरिंदर- हूं, सही बात है।
राधे मां- क्योंकि तुम से ज्यादा कोई मुझे लव करता ही नहीं, क्योंकि मैं तुम्हारे दिल दिमाग से निकलती ही नहीं कभी भी।
सुरिंदर- सही बात है।
राधे मां- बाकियों के तो निकल जाती हूं, मैं।
सुरिंदर- सही बात है।
राधे मां- अब तुम याद मुझे करतो हो तो मुझे कॉल करना ही पड़ेगा।
सुरिंदर-बिल्कुल।
राधे मां- मैं रात को ही फ्री होती हूं, क्योंकि दिन में कोई न कोई मेरे पास होता है, तो बाकियों को तो नहीं बता सकती न कि तुम मेरे से इतनी नफरत करते हो…
मैं तुम्हें श्राप देती हूं…
राधे मां- मैं तुम्हें श्राप देती हूं ।
सुरिंदर- फिटे मुंह तेरे बांदरी, तू श्राप देगी मेरे को, तू श्राप क्या देगी मेरे को, तेरे को श्राप मातारानी देगी, समझ गई ना, तेरा हालत वो होगा लोगों के सामने आसाराम से बुरी हालत होगी तेरी..जा तेरे को मैं बता रहा हूं नोट कर ले तू बात मेरी।
राधे मां- आज मैं तुम्हें।
सुरिंदर- और तू जा, तू श्राप देगी मेरे को, तेरे पल्ले क्या है, तेरे पल्ले क्या है, तू लोगों के सामने बोल नहीं सकती, बड़ी फिरती है माता..चल बकवास ना कर फालतू।
