न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने डेरा विवाद को लेकर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अभय चौटाला ने कहा कि समय रहते सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया, जिस कारण इतनी बड़ी घटना हो गई। इस मामले में सरकार पूरी तरह से फेल रही है। प्रदेश के राज्यपाल को तुरंत प्रभाव से मनोहर सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। 25 सितंबर को भिवानी में होने वाले सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं को न्योता देने पहुंचे अभय चौटाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त बातें कहीं। अभय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस के बड़े नेता अपनी जमीन तलाश रहे हैं।
इनेलो नेता ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अनुभवहीन लोगों के हाथ में प्रदेश की बागडोर है। यह सरकार केवल भाषण तक ही सीमित है। विकास को लेकर भाजपा के विधायक भी सवाल उठा रहे हैं। अभय चौटाला ने पंचायतों के कामों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग उठाई। प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवालिया निकल चुका है और बलात्कार की घटनाओं में हरियाणा नंबर वन हो गया है। उन्होंने SYL को लेकर 7 सितंबर के फैसले का इंतजार करने की बात कही। कहा कि 25 सितंबर को बड़ा फैसला लेते हुए इनेलो जलयुद्ध का ऐलान करेगी और किसी भी कुर्बानी से पीछे नहीं हटेगी।
नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने क्या-क्या कहा
- भिवानी में 25 सितंबर को होने वाले सम्मान समारोह में दिया न्योता।
- 25 सितंबर को मनाया जाएगा चौधरी देवीलाल का जन्म दिवस।
- भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा सरकार पूर्ण रूप से विफल।
- अनुभवहीन लोगों के हाथ में आई सत्ता, केवल भाषण तक सीमित रही सरकार।
- कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, बलात्कार की घटनाओं में हरियाणा नंबर वन।
- समान विकास पर भाजपा के विधायक भी उठा रहे हैं सवाल।
- पंचायत के कामों में हो रहा है भ्रष्टाचार, जांच की उठाई मांग।
- कांग्रेस पर साधा निशाना, कांग्रेस के बड़े नेता तलाश रहे अपनी जमीन।
- डेरा विवाद में सरकार रही फेल, समय रहते सरकार ने नहीं लिया सही फैसला।
- पुलिस प्रशासन रहा नाकाम, राज्यपाल करे सरकार को बर्खास्त।
- SYL पर बोले अभय चौटाला, सात सितंबर के फैसले का इंतजार।
- 25 सितंबर को लेंगे फैसला, जलयुद्ध का करेंगे ऐलान।
- अभय ने कहा, किसी भी कुर्बानी से पीछे नही हटेगी इनेलो।
