ऑनलाइन डेस्क- लिविंग इंडिया न्यूज
चंडीगढ़- वर्णिका से छेड़छाड़ मामले में आरोपी विकास बराला और आशीष की जमानत याचिका रद्द । गौरतलब है कि हरियाणा बी.जे.पी के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला चंडीगढ़ में वर्णिका से छेड़छाड़ मामले हिरासत में है।
यानि विकास बराला और उसके दोस्त को जमानत मिलेगी, उसे अभी और जेल की हवा खानी पड़ेगी। हरियाणा के आइएएस वीएस कुंडू की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ के मामले में विकास बराला और आशीष को गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और अपहरण का मामला दर्ज है। दोनों को 9 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।
#ChandigarhStalkingCase #IASOfficer #VernikaKundu #BJP #VikasBarala
