डेस्क रिपोर्ट लिविंग इंडिया न्यूज: गुरमीत राम रहीम के दोषी करारा दिए जाने के बाद उनकी गद्दी कौन संभालेगा इसे लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन सबसे प्रबल दावेदार हनीप्रीत इंसा हैं, क्योंकि डेरा के नियम के मुताबिक गद्दी उनके बेटे जसमीत इंसा को नहीं दी जा सकती है। ऐसे में अपने पिता की काफी करीबी मानी जानी वाली हनीप्रीत गद्दी की सबसे प्रबल दावेदार मान जा रही हैं
– असली नाम – प्रियंका तनेजा
– प्यार से नाम दिया हनीप्रीत
– 2009 में फतेहाबाद से गोद लिया
– 1999 में राम रहीम ने करवाई थी शादी
– राम रहीम का सारा सोशल मीडिया संचालित करती है
– बाबा के डेरे में चलता है हनीप्रीत का राज
– फेसबुक पर 5 लाख से ज्यादा फालोवर
गौरतलब है आज डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 15 साल पुराने साध्वी रेप केस में 10 साल कैद की सजा सुना दी गई. रोहतक जेल में ही जज जगदीप सिंह ने गुरमीत राम रहीम सिंह को सजा सुनाई. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को रोहतक की सुनारिया जेल में बने विशेष कोर्ट में बलात्कार के गुनाह की सजा आखिरकार सुना दी गई.
