बारिश से सिटी ब्यूटीफुल की सड़के जलमग्न, घरों में भी घुसा पानी

चंडीगढ़- ट्राईसिटी में सुबह से हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है लेकिन साथ ही मुश्किलें भी खड़ी कर दी…

चंडीगढ़- ट्राईसिटी में सुबह से हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है लेकिन साथ ही मुश्किलें भी खड़ी कर दी है। सड़कें जलमग्न हो गई है।  जिन्हें अपने काम के लिए निकलने था वह सड़क पर पानी भर जाने से फंसे हुए हैं।

यही नहीं लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया है। इस साल मॉनसून में अभी तक 19 फीसदी कम बारिश हुई है। पिछले एक हफ्ते से भीषण गर्मी और तापमान बढऩे के कारण लोगों की हालत खराब थी। हालांकि रविवार  सुबह लगातार 3-4 घंटे बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले 1-2 दिन तक और बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *