मानसा: मानसा के बुढ्ढलाडा कस्बा में लोहे ढलाई वाली फैक्ट्री में हुए हादसे में दो मजदरों की मौत हो गई। बताया जाता है कि लोहे लदा ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, जिस कारण घटनास्थल पर दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वहां से फरार होने में सफल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में हरपाल सिंह बीरोके कलों जबकि बिहार से सीवान जिला अंतर्गत गुड़की थाना निवासी अंशे लाल के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक मजदूर हरपाल सिंह के भाई के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
WATCH VIDEO
