भिवानी: छुरा घोंपकर महिला की हत्या

भिवानी: भिवानी की मधुर कालोनी में एक महिला की छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उसी के घर में घुसकर इस वारदात को…

भिवानी: भिवानी की मधुर कालोनी में एक महिला की छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उसी के घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। महिला भिवानी में अपने पति के साथ रह रही थी। महिला का पति मजदूरी करता है जो कि रोज की तरह सुबह सात बजे घर से गांव झिंझर में काम के लिए गया था। जब शाम को घर लौटा तो घर में खून देखकर सन्न रह गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही सीआईए व एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

वीडियो देखिये-

https://youtu.be/kQHBGsGV15c

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *