जालन्धर: देविंदर सिंह ने वर्ल्ड जैवलिन थ्रो में किया क्वालीफाई

जालन्धर: मेहनत, लगन और कुछ बेहतर करने का जज़्बा जिसके दम पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है ये साबित किया है!…

जालन्धर: मेहनत, लगन और कुछ बेहतर करने का जज़्बा जिसके दम पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है ये साबित किया है! जालन्धर के भोगपुर इलाके के गांव चकसकुर के रहने वाले देविन्दर सिंह ने जिन्होने विश्व जैवलिन थ्रो में क्वालीफाई किया है। देविन्दर की इस उपलब्धि पर जहां उनका परिवार फूले नहीं समा रहा वहीं पूरे गांव में जश्न का माहौल है।


देविन्दर ने बचपन से ही मेहनत करना शुरू कर दिया था ! देविन्दर के पिता मेजर सिंह बताते हैं कि देविन्दर को बचपन से ही जैवलिन थ्रो का शौक था, और जब भी मौका मिलता था वो प्रैक्टिस करता किया करता था ! लेकिन बारवीं पास करने के बाद उसने फौज को जॉइन कर लिया और फौज की 13 सिख बटालियन में कार्यरत हो गया । लेकिन इसके बाद भी उसने अपने शौक को मरने नहीं दिया और यही कारण है कि आज वो इस मुकाम पर है !

देखिये वीडियो:-

https://youtu.be/kJv4fBQo_J4

world championships

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *