ब्रिटेन की पहल से लुधियाना को बनाया जाएगा स्मार्ट सिटी

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब के घटते जलस्तर और कृषि में सुधार को लेकर ब्रिटेन की मदद ली जाएगी। इसके साथ व्यापारिक रिश्तों में मजबूती…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब के घटते जलस्तर और कृषि में सुधार को लेकर ब्रिटेन की मदद ली जाएगी। इसके साथ व्यापारिक रिश्तों में मजबूती लाई जाएगी। ब्रिटिश राजदूत सर डोमनिक एसक्विथ ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात के दौरान इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही राज्य सरकार से कृषि संबंधी मुद्दे पर चर्चा करने के अलावा स्किल डेवलपमेंट, फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में सहयोग करने पर भी सहमति बनी। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लेते हुए पहल शुरू कर दी जाएगी।

पंजाब में कृषि के क्षेत्र में बढ़ावा देने के साथ ही घटते जलस्तर में बढ़ावा लाने को लेकर ब्रिटेन की मदद ली जाएगी। इसके अलावा स्किल डेवलपमेंट, फूड प्रोसेसिंग और कोल्ड चैन डेवलपमेंट में भी निवेश किया जाएगा। ब्रिटिश राजदूत सर डोमनिक एसक्विथ ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात के दौरान इस पर निर्णय लिया गया। ब्रिटिश राजदूत के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने डेयरी फार्मिंग में भी अपनी रूचि दिखाई। साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी आपसी और रणनीतिक सहयोग का निर्णय लिया गया।

सबसे खास बात यह है कि ब्रिटेन लुधियाना को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने में मदद करेगा। वहीं लुधियाना और ब्रिटेन के बीच व्यापारिक संबंध बढ़ाए जाएंगे। दरअसल भारत की तरफ से व्यापारी राकेश भारती मित्तल, अभिषेक मुंजाल, गौरव मुंजाल, मजिंदर सचदेवा, सचिन जैन ने ब्रिटिश हाई कमिश्नर और डिप्टी हाई कमिश्नर से विभिन्न मुद्दों पर विचार किया गया। इस दौरान बताया गया कि ब्रिटेन लुधियाना को स्मार्ट सिटी की तरह विकसित करेगा। साथ ही लुधियाना के व्यापारियों को ब्रिटेन में निवेश का न्योता भी दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *