लुधियाना : पुलिस हिरासत में महिला की मौत

लुधियाना : पुलिस हिरासत में एक महिला ने शनिवार को खुदकुशी कर ली। महिला को एटीएम कार्ड की धोखाधड़ी से जुड़े मामले में पूछताछ के…

लुधियाना : पुलिस हिरासत में एक महिला ने शनिवार को खुदकुशी कर ली। महिला को एटीएम कार्ड की धोखाधड़ी से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। महिला की मौत से पुलिस पर सवालिया निशान लग गया है कि आखिर कोई सुरक्षा के बीच खुदकुशी कैसे कर सकता है। दरअसल महिला को एटीएम कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी के आरोप में पति व एक अन्य व्यक्ति के साथ हिरासत में लिया गया था। महिला धोखाधड़ी करने वाले गिरोह में शामिल थी और उस पर मोहाली समेत अन्य जगहों पर कई मामले दर्ज थे। पुलिस भी कह रही है कि महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया था। इसी दौरान उसने खुदकुशी का कदम उठा लिया।

घटना के बाद पुलिस ने जांच करने की बात कही है। लेकिन यह घटना कैसे हो गई इसके बार में पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। पुलिस कह रही है कि जांच के बाद ही सच सामने आ जाएगा। इसमें जिनकी गलती मिलेगी उस पर कार्रवाई की जाएगी। जिस तरह से एक महिला ने पुलिस हिरासत में खुदकुशी कर ली, उससे कहीं ना कहीं पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई। कहीं आत्महत्या पुलिस के दबाव में तो नहीं की गई। यह भी हो सकता है कि पूछताछ के दौरान कुछ ऐसा हुआ हो जिससे महिला ने खुदकुशी जैसा गंभीर कदम उठाने का फैसला कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *