चारों तरफ सैलाब का मंजर

पटियाला : पटियाला पानी पानी हो चुका है। चारो ओर सैलाब का मंजर, शाही शहर की सूरत बघारने के लिए काफी है। शहर पानी पानी, पुलिस…

पटियाला : पटियाला पानी पानी हो चुका है। चारो ओर सैलाब का मंजर, शाही शहर की सूरत बघारने के लिए काफी है। शहर पानी पानी, पुलिस स्टेशन में सैलाब सी स्थिति और न्यायदाता का घर जलमग्न ये तस्वीरे जाहिर है सीएम सिटी की है जहां के महाराज कैप्टन अमरिंदर सिंह कहलाते हैं और पंजाब की सत्ता पर काबिज हैं। खैर कोई ये ना सोच ले कि सीएम साहब अपने शहर का विकास कर रहे हैं, हो सकता है कैप्टन साहब इस वजह से भी पटियाला को नहीं देख रहे हों।

अब पुलिस स्टेशन की तस्वीर देखिए थाना सदर पटियाला पूरी तरह जलमग्न है। अगर आपको पुलिस से सहायता लेनी हो तो मत जाइये क्योंकि आज वो खुद बेचारे बने हुए हैं। फिर लोग पानी में तैरकर इंसाफ मांगने जा रहे हैं, ये तो इनकी ढिठई है। क्योंकि निगम ने पूरा आराम का जुगाड़ लगा रखा है। अभी तक आपने पुलिस स्टेशन की सिर्फ बाहर की तस्वीरें देखी है चलिये अब जहां बाबू बैठते हैं। देखिए बाबू के टेबल के नीचे से आज पानी कैसे बहाया जा रहा है। अब इंद्रदेव की गलती पर आप निगम को दोषी तो नहीं ठहरा सकते ना।

हालांकि खतरा एक ये भी है कि ये बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी है। डरिए मत, पुलिस वाले जिगर वाले हैं अगर गिर भी जाए तो सरकार को लगता है कि इन्हें कुछ नहीं होगा इसलिए शिकायत के बाद ना तो मरम्मत की जा रही है और नहीं इसका कोई ठोस तरीका निकाला जा रहा है। अब पानी ही भर गया तो क्या हो गया पुलिसिया सिस्टम में गंदगी की कमी नही हो सकता इस पानी में कुछ धुल जाए।

पुलिस स्टेशन की तस्वीरें देखी जज के घर के हालात देखे अब देखिए स्वास्थ्य सेवा किस तरह बारिश से आए सैलाब में बह रही है। ये है नाभा के सरकारी अस्पताल का हाल। इस बाइक पर मरीज को बारिश में भींगते हुए लाया गया है। अब इलाज कितना हुआ होगा या तो वही जानता है या फिर डॉक्टर साहब ही जाने लेकिन इस सैलाब में इस हॉस्पीटल तक मरीजों का पहुंचना कितना आसान होगा अंदाजा तो आप भी लगा सकते हैं लेकिन। फिर वहीं निगम को मत कोसिए क्योंकि गलती इंद्रदेव की है।

जो पटियाला आज पानी पानी हो चुका है वहां के कैप्टन अमरिंदर प्रदेश के सीएम हैं। नाभा शहर जहां कानून के रक्षक और न्यायदाता घरों से पानी निकाल रहे हैं वहां के विधायक साधू सिंह धर्मसोत भी कैप्टन सरकार में मंत्री हैं। सिस्टम को कितना भी कोसिए लेकिन सरकार की आंख नहीं खुलेगी। निगम को कितना भी कसूरवार बताइये लेकिन यहां की नालियां नहीं साफ होगी। जाहिर है गलती इंद्रदेव की है। नही तो क्या मजाल बारिश ना हो और निगम की नालियां ओवर फ्लो हो जाए। सीएम साहब आपका शहर चमक रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *