Jammu-Kashmir: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बीती रात सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया। गोलीबारी में एक अज्ञात व्यक्ति की भी मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक अनंतनाग जिले में बिजबेहरा के कनीबेल में बीती देर रात मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने एकसाथ मिलकर एक गांव की घेराबंदी की। करीब दो घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया, जिसकी पहचान अनंतनाग निवासी यावर के रूप में हुई है। वहीं, दो अन्य आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
