मंदिरों में मूर्तियों के पास जाने पर लगा प्रतिबंध

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:–  कोरोना वायरस के चलते सरकार की तरफ से सख्ती के साथ-साथ एहतियात बरतने की सलाह भी दी जा रही है। वही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:–  कोरोना वायरस के चलते सरकार की तरफ से सख्ती के साथ-साथ एहतियात बरतने की सलाह भी दी जा रही है। वही मंदिरों में भी भगवान और भक्तों के बीच की दूरी को कोरोनावायरस ने बढ़ा दिया है। बतादें जिस देश में मंदिर- मस्जिद के नाम पर सरकारें बनती और बिगड़ जाती हो उसी देश में अब इस को इस कोरोना का खौफ भक्त और भगवान के बीच में दूरी पैदा कर रहा है।

फरीदाबाद के सेक्टर 15 स्थित प्राचीन गीता मंदिर में जहां आम दिनों में भक्तों का तांता लगा रहता था। अब वहां आरती के वक्त भी एक दो लोग ही पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं कोरोनावायरस का खौफ इस तरह से दिलो दिमाग में घर कर गया है कि, लोग मंदिरों में जाने की वजह घर में रहकर ही पूजा-पाठ करने को विवश है।

इस बारे में मंदिर के पुजारी का कहना है कि, वैसे तो भगवान और भक्तों के बीच में कोई भी फासला नहीं बना सकता लेकिन फिर भी भक्तों को सलाह दी जा रही है कि, पूजा पाठ के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को लेकर भी एहतियात बरतें। मंदिर में जितने भी भक्त आ रहे हैं, उनसे मूर्तियों को छूने के लिए मना कर दिया गया है। मंदिर में साफ-सफाई से लेकर सैनिटाइजर तक की व्यवस्था उनकी तरफ से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *