दो नामी आरोपी अंबाला पुलिस की गिरफ्त में

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– अंबाला पुलिस को उस समय बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी, जब CIA-2 पुलिस टीम ने राजू बसौंदी, सम्पत नेहरा सहित लराउंस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– अंबाला पुलिस को उस समय बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी, जब CIA-2 पुलिस टीम ने राजू बसौंदी, सम्पत नेहरा सहित लराउंस बिश्नोई गेंग के शूटर “योगराज राज” उर्फ़ पिंकी को उत्तर प्रदेश के वृन्दावन से गिरफ्तार कर लिया। योगराज उर्फ़ पिंकी अंबाला के एक और पंचकुला के 11 मामलों में वांछित थे और पुलिस ने इन पर 50 हज़ार का इनाम रखा हुआ था।

बुधवार को डीएसपी राम कुमार ने पत्राकारवार्ता करके खुलासा किया कि, कालका के रहने वाले योगराज उर्फ़ पिंकी के नामी गिरामी गैंगस्टर राजू बसौंदी, लॉरेंस बिश्नोई, सम्पत नेहरा, काला राणा, मिन्नी चीमा, जोगा और दीपक बनूर के साथ सम्बन्ध रहे हैं। डीएसपी के मुताबिक उन्हें सुचना मिली थी कि, अपराधी योगराज उर्फ़ पिंकी एक वांछित और 50 हज़ार का इनामी अपराधी है और पकडे जाने के डर से आजकल वो उत्तर प्रदेश के कानपूर में किराये के मकान में रह रहा है और जिम ट्रेनर की नौकरी करने लगा है।

पकड़े गए दुसरे आरोपी पर अंबाला में एक और पंचकूला व नारायणगढ़ में अवैध हथियार और हत्या के 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार 29 साल का योगराज वांछित और खूंखार शूटर रहा है और इसने अपने साथी मोहित मेन्टल, बिंदु उर्फ़ जगपाल, शुभम उर्फ़ बिगङी के साथ नारायणगढ़, जिला अंबाला में हत्या मामले में मुख्य गवाह पूर्ण चंद, वासी महुवा खेड़ी की ह्त्या करके फरार हो गया था।

रणधीर सिंह हत्याकाण्ड के साथ पूर्णचंद की गोली मार कर हत्या में भी यह वांछित था।  डीएसपी के मुताबिक पुलिस ने गैंगस्टर राजू बसौंदी के गिरफ्तार होने व पूछताछ में नाम आने पर सीआईए-2 के इन्स्पेक्टर अमन कुमार की टीम ने इसे वृन्दावन से गिरफ्तार किया है। आज इन्हे  अदालत में पेश करके 7 दिन का पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *