ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के एक बयान ने खुद उनकी और उनकी ही सरकार में वित्त मंत्री रहे कैप्टन अभिमन्यु की कार्य प्रणाली को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। दरअसल बीते रोज एक कार्यक्रम में सीएम ने कहा था कि “पिछली बार खजाने की चाबी किसी और के पास थी तो उन्हें पता ही नहीं चला कि क्या आ रहा है और क्या जा रहा”। इस मुद्दे पर आज प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज अपने ही अंदाज में जवाब देते नजर आए और विज ने कटांक्ष करते हुए कहा कि, सीएम अपने बारे में कह रहे हैं या पुर्व वित्त मंत्री के बारे में इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। वहीं विज ने कहा कि, सीएम के कहने का मतलब यह था कि, पिछली बार वो नए थे।
सीएम के इस बयान पर गौर किया जाए तो उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री की कार्यशैली की तरफ भी इशारा किया है। लेकिन बतौर मुख्यमंत्री रहते उन्हें खजाने की जानकारी न होना खुद मुख्यमंत्री को भी सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर देता है। इस मुद्दे को लेकर आज प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज से बातचीत की गई तो विज ने भी इस बात का जवाब अपने अंदाज में दिया। विज ने कहा कि, मुख्यमंत्री किसके बारे में बोल रहे हैं ये तो वही जानते हैं।
आगे अनिल विज ने कहा कि, प्रदेश में हुई भारी बारिश में किसानों के नुकसान की भरपाई को लेकर विपक्ष काफी हल्ला कर रहा है। इस मुद्दे पर प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज अपनी सरकार की जमकर तारीफ करते नजर आये। विज ने इस दौरान विपक्ष के बयानों का भी करारा जवाब दिया। विज ने कहा कि, विपक्ष सिर्फ हो हल्ला करना जनता है क्योंकि उनकी सरकार ने जितना मुआवजा किसानों को दिया है उतना किसी सरकार ने नहीं दिया।
कोरोना वायरस के खतरे को लेकर इन दिनों प्रदेश के मेडिकल स्टोर्स पर मास्क और हैंड सेनिटाइजर की कमी और मनमर्जी के रेट वसूले जाने की खबरें सामने आ रही हैं। बता दें कि कोरोना से बचाव के लिए लोग एहतियातन मास्क पहन रहे हैं, लेकिन इस सब के विपरीत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का मानना कुछ और ही है। विज ने मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, कोरोना को लेकर बहुत ज्यादा भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। विज ने बताया कि, विशेषज्ञों का कहना है कि, मास्क केवल उन्हीं लोगों को जरूरी है जिन्हें कोरोना हो गया या लक्षण हो गए हैं या फिर मेडिकल स्टाफ को ही जरूरी है। मास्क की बढ़ती कीमतों को लेकर विज ने कहा कि, अगर हर कोई मास्क पहनकर घूमेगा तो ये तो मार्किट का नियम है डिमांड एन्ड सप्लाई तो लाजमी है।
कांग्रेस काल मे मंत्री रहे निर्मल सिंह ने कांग्रेस से अलग होकर डेमोक्रेटिक फ्रंट बनाने का ऐलान कर दिया है, जिसके चलते निर्मल सिंह आगामी 15 मार्च को बड़ा सम्मेलन कर सरकार के खिलाफ श्वेत पत्र जारी करेंगे। इस मामले में भी विज ने प्रतिक्रिया दी और निर्मल सिंह पर तंज कसा। विज ने कहा कि, अब इनकी बची कुची राजनीति रह गई है क्योंकि कांग्रेस पार्टी इन्हें वापिस नहीं ले रही ।
अंबाला ने लिंगानुपात के मामले में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया
अंबाला की इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि, पीएम के इस अभियान को उन्होंने आंदोलन के रूप में लिया था। विज ने कहा कि, इस मामले पर पिछले पांच वर्षों बहुत काम किया गया है और ये उसी के नतीजे हैं।

