कैमरे मे कैद अपराधी कैसे नहीं आ रहे पुलिस की पकड़ में!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– जिला फतेहाबाद टोहाना के एक मैरिज पैलेस से पिछले दिनों एक मोटरबाईक चोरी हो गई थी, जिसका सारा दृश्य वहां लगे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– जिला फतेहाबाद टोहाना के एक मैरिज पैलेस से पिछले दिनों एक मोटरबाईक चोरी हो गई थी, जिसका सारा दृश्य वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया था। इसकी सुचना पुलिस को दी जा चुकी है। बतादें घटना 16 फरवरी की है पर अभी तक चोरों का कुछ अता-पता नहीं है। पुलिस की इस कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बाईक मालिक विनोद ने पत्रकार वार्ता कर सवाल उठाया है कि, आखिर क्यों सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी शातिर चोर पुलिस की पकड़ से बाहर रहते है।

 

जानकारी मुताबिक बतादें कि, टोहाना के मिलन चौक के निवासी विनोद महक की 16 फरवरी को एक शादी समारोह के दौरान मोटरबाईक चोरी हो गई थी। चोरी की सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद भी हो गई, जिसके बारे में विनोद कुमार ने बताया कि, वो हिसार बाईपास रोड़ स्थित पेराडाईज मैरिज पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह में अपनी बजाज कंपनी की बाईक डिस्कवर पर गये थे। उन्होने बाईक को पैलेस की पार्किंग में लगाया व शादी समारोह में चले गये। कुछ घंटे बाद जब घर वापसी के लिए वे बाहर आए तो उन्हे अपना वाहन गायब मिला।

मैरिज पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरों से पता लगा कि, एक युवक शादी समारोह में घुमता नजर आता है, जो पहले बड़ी चालाकी से पार्किंग में खड़ी विनोद कुमार की बजाज कंपनी की डिस्कवर बाईक को चाबी लगाता है और उसके बाद इधर उधर घुमता रहता है यह चोर मौके पर तैनात चौकिदारों से बात करता हुआ भी सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर नजर आ रहा है। जब सब कुछ सामान्य नजर आता है तो चोर बाईक को लेकर फरार हो जाता है पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज है।

बाईक मालिक विनोद महक द्वारा थाना शहर पुलिस में अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई, सीसीटीवी फूटेज उपलब्ध होने के बावजूद लगभग 20 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। चोर का अब तक कोई सुराग नही मिल पाया है पुलिस को। पीड़त ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि, सीसीटीवी में साफ तौर पर चोर के नजर आने के बाद भी पुलिस अभी उस चोर को पकड़ नहीं पा रही है। पुलिस की इसी ढिली कार्यशैली की वजय से शहर में बाईक चोरी की घटनाऐं बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *