ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– समाचार एजेंसी एएनआई ने रविवार को बताया कि, मध्यप्रदेश के सिंगरौली में कोयला ले जा रही दो मालगाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कम से कम दो लोगों के फंसे होने की आशंका है।
एशियन न्यूज इंटरनेशनल ने कहा कि, ट्रेनों के लोकोमोटिव के पायलट और सहायक पायलटों के फंसे होने की सूचना है। एएनआई द्वारा ट्वीट की गई तस्वीरों में ट्रेनों के कई पलटे हुए डिब्बे और पुलिसकर्मियों और अधिकारियों सहित लोगों की भीड़ देखी गई। एनटीपीसी और पुलिस टीमों का बचाव अभियान जारी हैं।

