भीषण हादसा: फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 4 मजदूरों की मौत, 4 फैक्ट्रियां भी ढही

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट टू में दोपहर बाद भीष्ण हादसा हो गया है। बताया जा रहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट टू में दोपहर बाद भीष्ण हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि डायजेस्टर कैमिकल नाम की फैक्ट्री में बॉयलर फटा है। बायलर फटने की आवाज दूर शहर तक सुनाई दी । हादसे की आहट से आधा किलोमीटर दूर तक इमारतें की शीशे भी टूटे हैं। आसपास की चार फैक्ट्रियाों की इमारत पूरी तरह से धवस्त हो गई। चार फैक्ट्रियों में आग भी लग गई। हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो चुकी है और करीब 26 लोग घायल है। घायलों में छोटे बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। फिलहाल घायलों का उपचार शहर के ट्रामा सैंटर और प्राईवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। घायलों ने बताया कि जब वो काम कर रहे थे तभी अचानक तेज आवाज आई और बिल्डिंग गिर गई और आग भी लग गई।

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडि़यां और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आकर मौके पर जुटी लोगों की भीड़ को हटाया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों और आसपास के श्रमिकों की मदद से ही घायलों को बाहर निकाला गया। मलबे में दबने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुये जिला उपायुक्त जितेन्द्र दहिया और डीआईजी अशोक कुमार भी मौके पर पहुचंे। इससे पहले एसडीएम और डीएसपी भी मौके पर पहुचे। जिला उपायुक्त जितेन्द्र दहिया ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। और वो भगवान से प्रार्थना करते हैं कि मलबे में कोई श्रमिक ना दबा हो। उन्होंने बताया कि चार श्रमिकों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *