ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज पलवल की सीआईए पुलिस ने हत्या और हत्या की नीयत से हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसपर चार मामले दर्ज हो रखे थे। आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने एक देशी कट्टा और 2 कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने आप को अंकित पंड़ित गिरोह का सदस्य बताया है। फिलहाल आरोपी इस वक्त पुलिस रिमांड पर है।
चोरी की घटनाओं से परेशान लोग
वहीं पानीपत की जनता बढ़ती चोरी की घटनाओं से परेशान है। यहां बिशन स्वरुप कालोनी के एक घर में चोर घुस गया, लेकिन 54 साल की महिला की बहादुरी से घर में चोरी होने से बच गई। महिला ने न सिर्फ घर में चोरी होने से बचाई बल्कि चोर को काबू करके पुलिस के हवाले भी किया। पुलिस का कहना है कि चोर ने पहले तो चोरों तरफ से मकान की रेकी की थी, और फिर खिड़की की जाली तोड़कर मकान के अंदर घुस गया जहां पर वो कुछ देर तक दुबक कर बैठा रहा। लेकिन जैसे ही उसने घर में किसी को देखा तो भागते वक्त उसे महिला ने दबोच लिया।
