प्राइवेट बस हुई हादसे का शिकार, 1 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, यहां ज्योतिसर गांव के पास इंद्री से पेहावा जा रही एक प्राइवेटबस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, यहां ज्योतिसर गांव के पास इंद्री से पेहावा जा रही एक प्राइवेटबस पलट गई। हादसे में 1 महिला की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस काफी तेज गति से चल रही थी, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क पर पलट गई। आसपास मौजूद लोगों और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बस से बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 यात्रि सवार थे। इसमें जयराम कॉलेज की पांच छात्राएं भी थीं जो घायल हो गईं। तीन यात्रियों को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *