विकास के लिए तरसता मेवात का ट्रंप विलेज, आज तक नहीं खुला सिलाई सेंटर का ताला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हिंदुस्तान दौरे पर आए हैं, तो फिर जिक्र हरियाणा के नूंह स्थित मरोड़ा गांव का भी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हिंदुस्तान दौरे पर आए हैं, तो फिर जिक्र हरियाणा के नूंह स्थित मरोड़ा गांव का भी हो रहा है, जिसका नाम आज से तीन साल पहले ट्रंप से जोड़ा गया था। उस वक्त सुलभ इंटरनेशनल संस्था की तरफ से इस गांव का नाम ट्रंप विलेज रखा गया। यहां के लोगों को विकास के बड़े बड़े सपने तक दिखाए गए, लेकिन हालात आजतक नहीं बदले। गांव विकास के लिए तरस रहा है और इस बीच अहमदाबाद की गलियों को नापते हुए ट्रंप को गुजरात का विकास मॉडल दिखाया जा रहा है। लेकिन हकीकत नूंह के इस ट्रंप विलेज की ऐसी है कि तस्वीरें शर्मसार कर देती हैं। न तो बेटियों को सिखलाई देने वाले सिलाई सेंटर को आजतक खोला गया है, न ही कंप्यूटर सिखाने का वादा पूरा किया गया, रही बात सड़क की तो वो खस्ताहाल हैं। हालांकि विकास नहीं हुआ तो फिर प्रशासन ने आनन फानन में अब मरोड़ गांव को दिया ट्रंप नाम हटा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *