कार ने मारी ऑटो को टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोग घायल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- पानीपत में एलीवेटेड हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। यहां ब्रेजा कार ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- पानीपत में एलीवेटेड हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। यहां ब्रेजा कार ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि, ऑटो में सवार छह महीने की गर्भवती महिला फ्लाईओवर से 40 फीट नीचे गिर गई। हादसे में महिला के दोनों पैर टूट गए। महिला के अलावा 4 लोग और घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ब्रेजा कार में तीन युवक सवार थे, जिनमें से दो युवक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *